कांग्रेस ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी- किरण चौधरी की रद्द हो विधानसभा....

विधानसभा की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस की ओर से विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी गई है।

Update: 2024-06-20 11:12 GMT

चंडीगढ़। कांग्रेस का हाथ छोड़कर बेटी के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली विधायक किरण चौधरी की विधानसभा की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस की ओर से विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी गई है।

हरियाणा कांग्रेस की ओर से बुधवार को कांग्रेस का हाथ छोड़कर दिल्ली पहुंचते हुए बेटी श्रुति चौधरी के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली पार्टी विधायक किरण चौधरी की विधानसभा की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी गई है।

उल्लेखनीय है कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू एवं भिवानी के तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने अपनी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी के साथ राजधानी दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेताओं के साथ उनका पार्टी में स्वागत किया था।Full View

अब कांग्रेस की ओर से विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को चिट्ठी लिखकर बीजेपी में शामिल हुई किरण चौधरी की विधानसभा की सदस्यता रद्द किए जाने की डिमांड उठाई गई है।

Tags:    

Similar News