CM का ऐलान- मेरे प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा नया वक्फ कानून

उन्होंने कहा है कि आईये यह संदेश हम दुनिया भर के लोगों को दें।;

Update: 2025-04-09 11:54 GMT

कोलकाता। लोकसभा एवं राज्यसभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मंजूरी से देश भर में लागू किए गए नए वक्फ संशोधन कानून को पश्चिम बंगाल में लागू करने से मुख्यमंत्री ने इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी समुदायों को सुरक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है।

बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार से लागू किए गए नए वक्फ संशोधन कानून 2025 को लेकर कहा है कि इस कानून को उनके राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।

ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों को सुरक्षा प्रदान करना हमारी सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से अपील की है कि वह किसी तरह के राजनीतिक उकसावे में नहीं आए।

ममता बनर्जी ने आगे कहा है कि जब तक पश्चिम बंगाल में ममता दीदी है, उस समय तक आपकी संपत्ति की मैं सुरक्षा करूंगी। अगर हम साथ है तो हम सब कुछ जीत सकते हैं और दुनिया पर भी फतह हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि आईये यह संदेश हम दुनिया भर के लोगों को दें।Full View

Tags:    

Similar News