BJP और TMC में झड़प- एक की मौत- BJP ने किया प्रदर्शन- की सड़क जाम
पिटाई की चपेट में आकर जख्मी हुए दो लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी वर्करों की जोरदार झड़प हो गई है। इस बवाल में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो घायलों का अस्पताल में ट्रीटमेंट कराया जा रहा है। इस हिंसक झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया है।
बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी और राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोरदार झड़प हो गई। जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों तरफ से किए गए हमलों की चपेट में आकर बीजेपी कार्यकर्ता रति बाला की गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से मौत हो गई है। पिटाई की चपेट में आकर जख्मी हुए दो लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत तथा दो लोगों के घायल हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार भाजपा वर्करों को निशाना बनाया जा रहा है। गुंडागर्दी करते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वेष भावना से बीजेपी के लोगों को हमला करके अपना निशाना बना रहे हैं।