CBI ने NEET पेपर लीक मामले में की पहली गिरफ्तारी- पटना से दो अरेस्ट

छानबीन के दौरान स्कूल के भीतर से जली हुई बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे।

Update: 2024-06-27 12:24 GMT

नई दिल्ली। NEET -UG पेपर लीक मामले की जांच पड़ताल कर रही सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करते हुए बिहार की राजधानी पटना में छापा मार कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर बुक करने के बाद तकरीबन दो दर्जन से अधिक कैंडिडेट्स को इकट्ठा कर उन्हें आंसर रटवाया था। छानबीन के दौरान स्कूल के भीतर से जली हुई बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे।

बृहस्पतिवार को NEET -UG पेपर लीक मामले की जांच पड़ताल कर रही सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना में छापा मार कार्यवाही करते हुए मनीष प्रकाश एवं आशुतोष नामक दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

अरेस्ट किए गए दोनों जालसाजों ने पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक करने के बाद वहां पर इकट्ठा किए गए तकरीबन दो दर्जन कैंडिडेट्स को लीक हुए NEET -UG पेपर के आंसर याद कराये थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई पिछले दो दिनों से हिरासत में लिए गए 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से 26 जून को सीबीआई द्वारा NEET -UG पेपर लीक मामला अपने हाथ में लिया गया था।

अभी तक पांच राज्यों में पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की जा चुकी है।‌ बृहस्पतिवार को पहली बार सीबीआई द्वारा पेपर लीक मामले में मनीष प्रकाश एवं आशुतोष की गिरफ्तारी की गई है।Full View

Tags:    

Similar News