केंटकी में बरसी गोलियां- कई लोगों की मौत- लोगों को घरों में रहने की...

राज्य के ग्रामीण इलाके में गोलीबारी की घटना अंजाम दिए जाने से कई लोगों की मौत हो गई है।

Update: 2024-09-08 06:47 GMT

वाशिंगटन। महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में चल रही राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के बीच गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। केंटकी राज्य के ग्रामीण इलाके में गोलीबारी की घटना अंजाम दिए जाने से कई लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने गोलीबारी की इस घटना के बाद लोगों को अपने घरों के भीतर ही रहने की हिदायत जारी की है।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला लंबा होता जा रहा है। अमेरिका के कैंटकी राज्य के ग्रामीण इलाके लाॅरेल काउंटी में अंजाम दी गई गोलीबारी की घटना में कई लोगों की जान जाने की खबर मिल रही है। पुलिस के मुताबिक लाॅरेल काउंटी के आई 75 इलाके में हुई गोलाबारी की घटना के बाद इलाके की घेराबंदी करते हुए उसे बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने गोलीबारी की इस घटना में घायल एवं मृतकों की संख्या अभी उजागर नहीं की है, केवल इतना ही कहा है कि गोलीबारी की इस घटना में कई लोग मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी करने वाला संदिग्ध अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है और वह फरार है। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों को घरों के भीतर ही रहने का निर्देश दिया है।

Tags:    

Similar News