पूर्व CM के पार्टी दफ्तर पर चला बुलडोजर- एक दिन पहले घर में हुई थी....

अब शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के पार्टी के दफ्तर को भी इसी समय तोड़ा गया है।

Update: 2024-06-22 09:22 GMT

अमरावती। पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी के निर्माणाधीन दफ्तर को मौके पर पहुंचे बुलडोजर ने अपनी गड़गड़ाहट के साथ नीचे गिरते हुए उसे जमींदोज कर दिया है। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री के घर में की गई तोड़फोड़ के बाद पार्टी दफ्तर पर बुलडोजर चलाने को पूर्व मुख्यमंत्री ने तानाशाही करार दिया है शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के गुंटूर के तडेपल्ली स्थित निर्माणाधीन दफ्तर को राज्य सरकार के बुलडोजर ने गिरते हुए जमींदोज कर दिया है।

आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से गिराया गया यह निर्माणाधीन दफ्तर 9365 वर्ग फीट में बनाया जा रहा था। राज्य सरकार के बुलडोजर द्वारा की गई निर्माणाधीन दफ्तर को गिराने के टाइमिंग को लेकर अब राज्य भर के राजनीतिक इलाकों के अलावा पब्लिक के भीतर भी जमकर चर्चा हो रही है।

क्योंकि वर्ष 2023 की सितंबर महीने में जिस समय पूर्व मुख्यमंत्री की सरकार थी, उस समय भ्रष्टाचार के मामले को लेकर तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को सवेरे 6:00 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। अब शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के पार्टी के दफ्तर को भी इसी समय तोड़ा गया है।

Tags:    

Similar News