भाजपा नेता ने कान पकड़कर केजरीवाल से यमुना में लगवाई डुबकियां
मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने भी मथुरा में यमुना नदी के गंदा होने का मामला उठाया था।;
नई दिल्ली। राज्य विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी में लगे भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कट आउट को यमुना में डुबकियां लगवाई। कटआउट में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल कान पकड़कर उठक बैठक लगाते दिख रहे हैं।
शनिवार को बोट में सवार होकर आईटीओ स्थित यमुना घाट पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के कट आउट को यमुना नदी में डुबोया।
प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई का वायदा पूरा नहीं किया है। केजरीवाल के कटआउट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा लिखा गया था मैं यमुना की सफाई में फेल हो गया हूं। कृपया मुझे माफ करना।
यमुना में डुबाये गए कट आउट में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अपने कान पकड़कर उठक बैठक लगते नजर आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने भी मथुरा में यमुना नदी के गंदा होने का मामला उठाया था।