डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पर मधुमक्खियां का अटैक- पति को पल्लू से ढककर...

मधुमक्खियां के इस अटैक से काफी समय तक अस्पताल में अफरातफरी सी बनी रही।;

Update: 2024-05-19 12:12 GMT

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल पर हुए मधुमक्खियां के अटैक से लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियां के डंक मारने से कई लोगों के शरीर फूल गए। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए महिला ने अपने पति को पल्लू में छुपा लिया।

रविवार को छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल पर मधुमक्खियों ने हमला बोलते हुए वहां पर मौजूद मरीजों एवं उनके तिमारदारों को डंक मारने शुरू कर दिए। मधुमक्खियां के हमले से जिला अस्पताल में भगदड़ जैसे हालत हो गए। मधुमक्खियां के हमले की चपेट में आए कई लोग डंक मारे जाने से बुरी तरह सूज गए हैं। एक व्यक्ति पर जब मधुमक्खियों ने हमला बोला तो उसके नजदीक मौजूद पत्नी ने उसे अपने पल्लू में छुपा लिया। पल्लू से ढके जाने की वजह से मधुमक्खियां उसके ऊपर डंक नहीं मार सकी।

एक अन्य व्यक्ति ने कहीं से प्लास्टिक की पन्नी ढूंढ कर खुद को उसके भीतर बंद करते हुए मधुमक्खियां से बचाया है। मधुमक्खियां के इस अटैक से काफी समय तक अस्पताल में अफरातफरी सी बनी रही।

Tags:    

Similar News