मराठी नहीं बोलने पर कंडक्टर पर हमले से बवाल- बसों की एंट्री पर रोक
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्नाटक जाने वाली राज्य बसों की सेवा पर रोक लगा दी है।;
मुंबई। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम की बस के कंडक्टर पर मराठी नहीं बोलने की वजह से कर्नाटक में हुए हमले से बवाल खड़ा हो गया है कंडक्टर पर पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद महाराष्ट्र ने कर्नाटक जाने वाली अपनी गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है।
रविवार को महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाली बसों के संचालन पर रोक लगाते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि कर्नाटक सरकार जब तक कंडक्टर पर हुए हमले के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है उस समय तक कर्नाटक में राज्य सरकार की बसों की सेवाएं बहाल नहीं की जाएगी।
दरअसल महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बेंगलुरु से चलकर मुंबई आने वाली बस पर शुक्रवार की रात कर्नाटक के चित्र दुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था।
इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्नाटक जाने वाली राज्य बसों की सेवा पर रोक लगा दी है।
उन्होंने कहा है कि कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर भास्कर यादव का चेहरा भी काला कर दिया था और उनके साथ मारपीट की थी। परिवहन मंत्री ने कहा है कि जब तक कर्नाटक सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया जाता है उस समय तक बस सेवाएं बहाल नहीं की जाएंगी।
उधर इस बीच शिवसेना उद्धव के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में पुणे शहर के स्वर्गेट क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
शिवसेना कार्यकर्ताओं का दावा है कि बेलगावी में मराठीभाषी बस चालक पर हमला हुआ है, वह इसलिए कि वह कर्नाटक भाषा में बात नहीं कर पाया, इसलिए उसके साथ मारपीट की गई।