अरविन्द गुप्ता बने मीडिया प्रभारी अन्य 3 को सौंपा प्रांतीय दायित्व

अरविन्द गुप्ता की आगामी वर्ष 23-24 के लिए भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर प्रान्त का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।;

Update: 2023-02-27 11:44 GMT

मुज़फ्फरनगर। भारत विकास परिषद् "समृद्धि के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता की आगामी वर्ष 23-24 के लिए भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर प्रान्त का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। समृद्धि शाखा के अन्य 3 वरिष्ठ सदस्यों को भी प्रांतीय दायित्व सौंपा गया है। 

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० आर० के० सिंह ने अपनी टीम में भारत विकास परिषद् समृद्धि के वर्तमान अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को 23-24 के लिए प्रांतीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण खण्डेलवाल को प्रभारी लीडरशिप मोटिवेशन कार्यक्रम, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंघल को प्रभारी संस्कृति सप्ताह एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज राठी को प्रभारी कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं डाटा एनलाइसिस का दायित्व दिया गया है। समृद्धि शाखा के लिए यह यह गौरव का विषय है कि हस्तिनापुर प्रान्त के चार सदस्यों को दायित्व प्रदान कर उनका गौरव बढ़ाया गया है। बने 

Tags:    

Similar News