CM के इस्तीफे के बाद सेना की बड़ी सफलता- हथियार समेत आठ उग्रवादी...

इस दौरान गहनता के साथ की गई धरपकड़ के अंतर्गत आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।;

Update: 2025-02-10 05:26 GMT

नई दिल्ली। मणिपुर में 21 महीने से चल रही हिंसा के बाद मुख्यमंत्री द्वारा अपना इस्तीफा दिए जाने के उपरांत इंडियन आर्मी द्वारा पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को इंडियन आर्मी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि भारतीय सेना ने असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के कई जनपदों में जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गहनता के साथ की गई धरपकड़ के अंतर्गत आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

सेना के अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान दो दर्जन से अधिक यानी 25 हथियार भी बरामद किए गए हैं। भारतीय सेना की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरा संतोष व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में 21 महीने से चल रही हिंसा के बाद बीते दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि विपक्ष की पिछले काफी समय से मुख्यमंत्री से इस्तीफा की डिमांड कर रहा था।Full View

Tags:    

Similar News