राजधानी में भरभराकर गिरा मकान- मलबे में दबे कई लोग- सात बचाए

घटना की बाबत विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Update: 2024-09-18 08:29 GMT

नई दिल्ली। राजधानी में हुए एक बड़े हादसे में करोल बाग स्थित एक मकान भरभराकर नीचे गिर गया है। मकान के मलबे में कई लोग दब गए हैं। फिलहाल 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुए मकान गिरने के हादसे में भरभराकर गिरे मकान के मलबे में कई लोग दब गए हैं। मकान गिरने का हादसा होते ही पूरे इलाके में बुरी तरह से अफरा तफरी फैल गई। आसपास के लोग पुलिस को सूचना देते हुए मलबे में दबे लोगों को निकलने को पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ तथा पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए तुरंत मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।

अभी तक सात लोगों को मकान के मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी फंसे लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है। घटना की बाबत विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News