रंगीन होगी भाजपा की होली त्योहार से पहले मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Update: 2025-02-14 10:03 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की होली इस मर्तबा पूरी तरह से रंगीन होगी। कार्यकर्ताओं को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रंगों के त्योहार होली को मनाने का मौका मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत मार्च के पहले हफ्ते तक शुरू कर दी जाएगी, 14 मार्च को देशभर में मनाए जाने वाले रंगों के त्यौहार होली से पहले भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। जानकारी मिल रही है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दक्षिण भारत से किसी नेता के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि उत्तर भारत के तकरीबन अधिकतर राज्यों पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नजर दक्षिणी क्षेत्र के राज्यों पर है।

जानकारी मिल रही है कि इस महीने के आखिर तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया संपन्न होते ही भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम डिक्लेयर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयार किए गए अपने संविधान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव उन्हीं परिस्थितियों में कराया जा सकता है, जब देश के कम से कम आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के इलेक्शन कंप्लीट कर लिए जाए।

Similar News