प्रिया मलिक ने विश्व चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा-जीता गोल्ड

विश्व चैंपियनशिप खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।;

Update: 2021-07-25 08:43 GMT

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में खेली जा रही विश्व चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। विश्व कैडेट चौंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए 73 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से करारी शिकस्त दे दी है।

गौरतलब है कि भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने वर्ष 2019 में आयोजित किए गए खेलो इंडिया, वर्ष 2019 में दिल्ली में हुए 17 वें स्कूल गेम्स और 2020 के दौरान पटना में नेशनल कैडेट चौंपियनशिप में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय महिला पहलवान प्रिया मलिक ने वर्ष 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

Tags:    

Similar News