बोले योगी- डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल

श्रद्धालुओं को समर्पित करने के लिए लोकापर्ण को पहुंचे CM योगी ने कहा है कि हमारी सरकार बोलती नहीं, काम करके दिखाती है।;

Update: 2023-07-22 12:23 GMT

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा की धारा श्रद्धालुओं को समर्पित करने के लिए लोकापर्ण को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारी सरकार बोलती नहीं बल्कि काम करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। शुकतीर्थ की देवतुल्य इस धरती पर कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां पर भागवत कथा नहीं हो रही है। महाराज शुकदेव ने अपने श्री मुख से राजा परीक्षित को सबसे पहले यही पर भागवत कथा सुनाई थी। जिसके चलते गंगा की धारा को शुकतीर्थ तक लाया गया है।

शनिवार को शुकतीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि साधु संतों की इस पावन धरा पर शुकदेव मंदिर पर वर्षों से खड़ा अक्षय वट वृक्ष हमें गौरवान्वित करता है। मथुरा का मंदिर हो या सोमनाथ का मंदिर अथवा वर्तमान में राम मंदिर का निर्माण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत की आगे बढ़ती रफ्तार को प्रदर्शित कर रहा है।


 उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कि राज्य सरकारों को आस्था से कोई मतलब नहीं था। उत्तर प्रदेश में विशेष तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल अपने चरम पर था लेकिन आज उत्तर प्रदेश के हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए एक महाकाल है जिसके चलते लोगों का पलायन कराने वाले अब खुद ही पलायन कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार विकास को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास से आच्छादित करेगी। शुकतीर्थ के उत्थान के लिए विकास परिषद का गठन किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में आज कोई भी शिव भक्तों के सम्मुख परेशानियां पैदा नहीं कर सकता है। आज उनके ऊपर फूलों की वर्षा होती है जबकि अब से पहले की सरकार को वोट खिसकने का खतरा रहता था। इसी के चलते आज राज्य के लोगों ने उन्हें ही सत्ता से खिसका दिया है। सीएम ने कहा कि शुकतीर्थ में गंगा की धारा के रूप में हर घर में सुख समृद्धि के मार्ग को लेकर मैं यहां पर आया हूं। अक्षय वट वृक्ष के नीचे बैठ कर कितना सुकून मिलता है।Full View

Tags:    

Similar News