यूपी उपचुनाव में कौन किस पर भारी? देखिये सभी सीटों का ब्यौरा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती चल रही है।;

Update: 2024-11-23 06:33 GMT

कानपुर। यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यूपी उपुचनाव में भाजपा ने सपा पर अभी तक बढ़त बनाई हुई है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर रालोद व भाजपा गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे चल रही है तो वहीं कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी आगे चल रही है। यूपी की नौ विधानसभा सीटों हुए उपचुनाव की हो रही गिनती की अपडेट जानने के लिये पढ़िये खोजी न्यूज की पूरी खबर...

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती चल रही है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर भाजपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल आठ राउंड पूरे होने के बाद 35364 वोट प्राप्त कर चुके हैं। वही सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 17083 मत मिले हैं। मिथलेस पाल सपा प्रत्याशी को 18281 मतों से मात दिये हुए है। कुंदरकी विधानसभा सीट पर 9 राउंड पूरे होने के बाद भाजपा प्रत्याशी 52497 वोट हासिल कर सपा प्रत्याशी मौहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए 6416 वोटों से आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 10 रांउड के बाद 42287 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव को पीछे छोड़ते हुए 31938 वोटों से आगे हैं। खैर विधानसभा सीट पर 13 पूरे हो चुके है, जिसमें भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र दिलेर को 43930 वोट मिले हैं तो वहीं सपा प्रत्याशी चारू खैन को 24288 मत प्राप्त हुए। सुरेन्द्र दिलेर सपा प्रत्याशी चारू खैन से 19642 वोटो से आगे हैं।

मैनपुर की करहल विधानसभा सीट पर 15 राउंड पूरे होने के पश्चात सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह 55436 वोट प्राप्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह को 21939 मतों से पछाड़े हुए हैं। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर 16 रांउड पूरे होने के बाद सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 63115 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 18171 वोटों मात दिये हुए हैं। फुलपुर विधानसभा सीट पर 11 राउंड पूरे होने के बाद भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को 27323 वोट मिल चुके हैं। वहीं सपा प्रत्याशी मौहम्मद मुजतबा सिद्दकी को 25226 मत मिले हैं यानी भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल करीब दो हजार वोटो से आगे हैं। कटहरी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने 23926 वोट प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 3156 वोटो से पीछे छोड़े हुए है। मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुषमिता मौर्या 31052 वोट प्राप्त कर सपा की डॉ ज्योति बिंद को 5039 वोटों से मात दिये हुए है।Full View

Tags:    

Similar News