BJP में शुरू हुई गहमागहमी-निगम,आयोग और बोर्ड में जल्द होंगी नियुक्तियां

बोर्ड और समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुुक्तियां करने की कार्यवाही जल्द शुरू करने जा रही हैै।

Update: 2022-12-23 11:22 GMT

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के निगम, आयोग, बोर्ड और समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुुक्तियां करने की कार्यवाही जल्द शुरू करने जा रही हैै। जिसे लेकर दावेदारों में गहमागहमी का र्दार शुरू हो गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग आयोग और अनुसूचित जाति आय, प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड, पर्यटन विकास निगम और राज्य महिला आयोग आदि के अध्यक्ष पदो पर की तैनाती की जानी है। अलावा प्रदेश सरकार के विभिन्न निगम, आयोग बोर्ड और समितियों में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नियुक्त किए जाने हैं। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए खाली पड़े इन पदों पर अपने नेताऔ और कार्यकर्ताओं के समायोजन के लिये अब नियुक्तियां करने की योजना बना रही है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा इलेक्शन से पहले भारतीय जनता पार्टी में पूर्व आईएएस, पूर्व आईपीएस, सेवानिवृत्त पीसीएस और पीसीएस अफसर शामिल हुए थे। अब यह सभी लोग इन पदों के लिए मनोनयन की कतार में लगे हुए हैं। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक भी निगम, आयोग एवं बोर्ड में समायोजन की बाट जोह रहे हैं और इस दौड़ में शामिल होते हुए अपना दावा ठोक रहे हैं । मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक समायोजन में तकरीबन 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सरकार के विभिन्न पदों पर ताजपोशी की जाएगी।

Tags:    

Similar News