टीएमसी नेता पर हमला- अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली- अस्पताल में भर्ती

तृणमूल कांग्रेस के नेता अनिमेष राय पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला करते हुए उनके ऊपर गोलियां चलाई गई है।

Update: 2024-05-17 12:30 GMT

कोलकाता। घर लौट रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता पर हमला बोलते हुए अज्ञात हमलावरों ने गोलियां दाग दी। गोलियों की चपेट में आकर जख्मी हुए टीएमसी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार इलाके में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनिमेष राय पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला करते हुए उनके ऊपर गोलियां चलाई गई है।

शुक्रवार को पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा तृणमूल कांग्रेस के नेता अनिमेष राय पर उस समय हमला किया गया है जब सीता कुलची में लाल बजार के पंचायत प्रधान अनिमेष राय बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे‌

इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने पंचायत प्रधान को अपना निशाना बनाते हुए उनके ऊपर गोलियां चलाई है। पैर में गोली लगने से जख्मी हुए अनिमेष राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Tags:    

Similar News