अखिलेश के सामने स्वामी प्रसाद ने दिया विवादित बयान- मुकदमा दर्ज

विवादित बयान देने की वजह से स्वामी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Update: 2023-04-05 06:46 GMT

रायबरेली। सपा अध्यक्ष अखिलेश के सामने विवादित बयान देना सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को भारी पड़ गया है। विवादित बयान देने की वजह से स्वामी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनु सार सोमवार को रायबरेली आये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांशीराम की मुर्ति का अनावरण किया था। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया था। सम्बोधित करते दौरान उनके बोल बिगड़ गये थे, जिसकी वजह से हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मारूत त्रिपाठी ने तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News