सनातन धर्म को कलंकित करने वाली पार्टी है सपा: चौधरी

चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके आकाओं ने सनातन धर्म को सदैव कलंकित करने का काम किया है।

Update: 2024-09-20 13:57 GMT

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके आकाओं ने सनातन धर्म को सदैव कलंकित करने का काम किया है।

भूपेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ सपा ने हमेशा ही सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया है। हमारे साधु संतो और महापुरुषों के बारे में उनके विचार जग जाहिर है। अयोध्या में निहत्थे कार सेवकों पर गोलीबारी की गवाह पूरी दुनिया बनी थी। सनातन धर्म के बारे में सपा नेताओं की बयानबजी से उनका स्वभाव कहीं न कहीं परिलक्षित होता है। समाजवादी पार्टी का चरित्र हिंदू विरोधी है।”

लोक सभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम ना मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम होता है। हमने जनता के निर्णय को जनादेश को स्वीकार किया है। हम लोगों ने उन सभी कारणों की समीक्षा किया है।

उन्होंने कहा “ हम पूरी तैयारी के साथ जन कल्याण के लिए लगे हुए हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जाति वाले बयान पर उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष के लोग किस प्रकार की अराजकता करते हैं। उनको ज्यादा जानकारी है। माफिया राज का एक भाग उनके साथ है। उनकी सरकार में पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले रहता था। अखिलेश यादव इस अनुभव के आधार पर यह सब बातें बोल रहे हैं। भाजपा सबके साथ सबके विकास के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।

वार्ता

Tags:    

Similar News