जिला पंचायत सदस्य सीट पर भी सपा पड़ी बीजेपी पर भारी

वार्ड नंबर 18 के उपचुनाव में SP की रेशमा रावत ने जीत हासिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी की संगीता को हरा दिया है।

Update: 2023-09-08 10:43 GMT

लखनऊ। मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में अपनी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के ऊपर बढ़त हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए हुए उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया है। वार्ड नंबर 18 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की रेशमा रावत ने जीत हासिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी की संगीता को हरा दिया है।

शुक्रवार को तेजी के साथ समाजवादी पार्टी को मिली गुड न्यूज़ के चलते राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज की वार्ड नंबर 18 की जिला पंचायत सदस्य सीट के उपचुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा पर जीत हासिल हुई है। रेशमा को 7097 और भारतीय जनता पार्टी की संगीता को 4861 वोट हासिल हुए हैं। निर्दलीय रेनू ने 2458 वोट हासिल करते हुए बीजेपी की संगीता की वोटो में भारी सेंधमारी की है।


जिला पंचायत सदस्य पद की इस मतगणना में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रेशमा शुरुआत से ही अपनी प्रतिद्वंद्वी संगीता के ऊपर हावी रहते हुए बढ़त बनाए रही। पहले चक्र में रेशमा ने 2113 और संगीता को 1505 वोट हासिल हुए। दूसरे चक्र में रेशमा को 1669 और संगीता को 1090 वोट प्राप्त हुए। अगले चक्र में वोटों का फासला थोड़ा कम हुआ जिसके चलते रेशमा को 1357 और संगीता को 1081 वोट हाथ लगे। चौथे चक्र में रेशम को 1580 और संगीता को 1039 तथा अंतिम और पांचवें चक्र में दोनों को बहुत कम 378 एवं 217 वोट हासिल हो सके। इस अंतिम राउंड में निर्दलीय रेनू ने इन दोनों को पछाड़ते हुए 1050 वोट हासिल किये।

Full View

Tags:    

Similar News