रालोद का महिला संवाद सम्मेलन- मनीषा अहलावत ने आंदोलन का दिया उदाहरण

मनीषा अहलावत ने महिलाओं को संगठित होकर चलने के लिए आह्वान किया।;

Update: 2024-01-14 14:45 GMT

मेरठ। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय लोकदल का महिला संवाद सम्मेलन रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के नारी शक्ति संगठन( महिला प्रकोष्ठ ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत शामिल हुई. मनीषा अहलावत ने महिलाओं को संगठित होकर चलने के लिए आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी अगर किसी से दबाव मानती है तो वह सिर्फ महिलाएं ही है, इसके अनु के उदाहरण है चाहे वह शाहीन बाग का आंदोलन हो या किसान आंदोलन हो. किसान आंदोलन की रीड की हड्डी भी महिला ही रही. इस दौरान मनीषा अहलावत ने सरकार पर भी जमकर निशाना सादा और कहा कि वर्तमान सरकार धर्म और जात-पात के नाम पर समाज को बांटने का काम करती है।


 राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष अहलावत ने रोजगार के संबंध में भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की उन्होंने कहा कि हम महिला रोजगार सेंटर की शुरुआत कर चुके हैं. जहां पर भी 40 से 50 महिलाएं इकट्ठा हो सकती है वहां पर रोजगार सेंटर की स्थापना की जाएगी. इन रोजगार सेंटर पर पार्टी प्रचार से संबंधित सामग्रियों का निर्माण सिलाई कराकर कराया जायेगा।

 महिला संवाद सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल के महिला प्रकोष्ठ को विस्तारित करते हुए मनीष अहलावत ने कुछ महत्वपूर्ण पदों पर भी घोषणा की जिसमे अनुपमा चौधरी राष्ट्रीय महासचिव, भावना यादव राष्ट्रीय सचिव, श्रीमती मोनिका सहारनपुर मंडल अध्यक्ष, बीना रानी जिला अध्यक्ष मेरठ, आशिया खान विधानसभा अध्यक्ष बुढ़ाना, कौशल ब्लॉक अध्यक्ष दौराला, नुसरत मोमिन ग्राम अध्यक्ष राजपुर, सुरेखा ग्राम अध्यक्ष दुर्गनपुर, शायरा ग्राम अध्यक्ष कल्याणपुर, दीपा ग्राम अध्यक्ष परसौली, मनीषा को ग्राम अध्यक्ष छाजपुर बनाया।

 कार्यक्रम का आयोजन अनुपमा चौधरी ने किया और कार्यकर्म में महत्वपूर्ण भूमिका मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष सोनिया पंवार की रही।

Tags:    

Similar News