इमरान के लिए वोट मांगने सड़क पर उतरी प्रियंका- कर रही पहला रोड शो

प्रियंका गांधी वाड्रा जिला मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पहला शो निकाल रही है।;

Update: 2024-04-17 07:05 GMT

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव- 2024 में इंडिया गठबंधन के अंतर्गत हिस्से में आई सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे इमरान मसूद के लिए वोट मांगने सहारनपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा जिला मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पहला शो निकाल रही है।

बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए वोट मांगने को जिला मुख्यालय पर पहुंची है।

विशेष विमान में सवार होकर सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा यहां से कार में सवार होकर मंडी समिति रोड स्थित अमन पैलेस पर पहुंची , जहां उनके लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पहले रोड शो की व्यवस्था की गई थी।

अमन पहले से आरंभ हुआ प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो रायवाला बाजार, जेबीएस इंटर कॉलेज और कंबोह पुल से होते हुए कुतुबशेर चौक से गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न होगा। तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की दूरी में निकाले जाने वाले प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो को लेकर पब्लिक में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

Tags:    

Similar News