बेरिकेडिंग कर पुलिस ने न्याय यात्रा को रोका- समर्थकों ने तोड़ फेंके...

गुवाहाटी शहर के भीतर जा रहे राहुल गांधी को अपने काफिले के साथ शहर में घुसने की इजाजत नहीं दी।

Update: 2024-01-23 07:43 GMT

गुवाहाटी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी को असम पुलिस द्वारा रोक दिए जाने से बखेड़ा खड़ा हो गया। अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी की राह में सड़क पर बेरिकेडिंग कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस के साथ भिड़ गए और अवरोधक तोड़ डालें।

मंगलवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुवाहाटी पहुंची थी, गुवाहाटी शहर के भीतर जा रहे राहुल गांधी को अपने काफिले के साथ शहर में घुसने की इजाजत नहीं दी।

पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सड़क पर अवरोधक खड़े करते हुए न्याय यात्रा का रास्ता रोक दिया। जिसके चलते कांग्रेस समर्थक पुलिस के साथ भिड़ गए और उन्होंने सड़क पर लगाए गए अवरोधक हमलावर हमला करके तोड़ दिए।

पुलिस का कहना है कि आज वर्किंग डे है और अगर कांग्रेस की न्याय यात्रा शहर में जाती है तो यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जाएगी। प्रशासन ने रैली को नेशनल हाईवे पर जाने का निर्देश दिया है।

Tags:    

Similar News