निकाय चुनाव- भाजपा ने 78 नेताओं को दिखाई पार्टी से बाहर का रास्ता

बर्खास्त नेताओं की सूची में पूर्व मेयर विमल यादव एवं पूर्व ड्यूटी मेयर परमिंदर कटारिया भी शामिल है।;

Update: 2025-02-25 10:18 GMT

चंडीगढ़। राज्य में हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर बागी रुख अख्तियार करने वाले नेताओं पर एक्शन का डंडा चलाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 78 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकालकर बाहर कर दिया है, जिनमें पूर्व मेयर एवं पूर्व डिप्टी मेयर भी शामिल है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य में चल रही नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच बागियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए 78 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी से बर्खास्त किए गए नेताओं में गुरुग्राम के 44, मानेसर के 33 और पटौदी का एक नेता शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बीजेपी से बाहर किए गए नेताओं की विधिवत रूप से लिस्ट भी जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी की और से जारी की गई बर्खास्त नेताओं की सूची में पूर्व मेयर विमल यादव एवं पूर्व ड्यूटी मेयर परमिंदर कटारिया भी शामिल है।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली से विचार करने के बाद पार्टी से बाहर किए गए नेताओं की प्राइमरी मेंबरशिप भी कैंसिल कर दी गई है।Full View

Tags:    

Similar News