लेफ्टिनेंट गवर्नर ने CM आतिशी को बताई APP की हार की वजह- बोले..

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना के श्राप की बाबत चेतावनी दी थी।;

Update: 2025-02-10 10:46 GMT

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस्तीफा देने वाली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार की वजह बताते हुए कहा है कि आपको यमुना मैया का श्राप लगा है, इसलिए आम आदमी पार्टी इलेक्शन में हारी है।

सोमवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने बीते दिन अपने पद से इस्तीफा देने वाली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना से कहा है कि आम आदमी पार्टी को मिली हार यमुना मैया के श्राप की वजह से मिली है। क्योंकि मैंने पहले ही आपको बाॅस यानि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना के श्राप की बाबत चेतावनी दी थी।

क्योंकि उन्होंने यमुना नदी की सफाई के लिए तैयार की गई एक परियोजना को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। लेफ्टिनेंट गवर्नर हाउस के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आईटीसी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर की इस टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया।Full View

Tags:    

Similar News