MSP पर कानून का दांव- 50 लाख का बीमा व सिलेंडर सस्ता करने का वादा

विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से केवल चार दिन पहले कांग्रेस की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन....

Update: 2023-11-21 10:25 GMT

जयपुर। विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से केवल चार दिन पहले कांग्रेस की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वायदे किए गए हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कमी का वादा करते हुए एमएसपी पर कानून बनाने का भरोसा दिया गया है।

मंगलवार को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक चार दिन पहले कांग्रेस की ओर से अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शंखनाद के साथ जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वायदे करते हुए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की और कमी करने का वायदा करते हुए महिला मतदाताओं को साधने का काम किया गया है।

पेपर लीक की घटनाओं से नाराज युवाओं को मनाने के लिए कांग्रेस ने चार लाख सरकारी नौकरियों का वादा करते हुए उन्हें खुश करने की हर संभव कोशिश की गई है। इसके अलावा राज्य में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि को 25 लाख से बड़ा कर 50 लख रुपए करने का वायदा कांग्रेस के घोषणा पत्र में किया गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया है कि उनकी सरकार ने पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों को आजीवन कारावास देने की सजा का कानून बनाया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि स्वामी नाथन कमेटी की सिफारिश के मुताबिक राज्य में एमएसपी कानून लाया जाएगा। पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया कार्ड बनाते हुए युवाओं को नौकरी दी जाएगी। मौजूदा समय में 500 रुपए में दिया जा रहा गैस सिलेंडर राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार आने पर 400 रुपए में दिया जाएगा।

Full View

Tags:    

Similar News