जानें- किसने लहराया जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अपना परचम

नामांकन और निर्विरोध चुने जाने को लेकर अब तब आये परिणामों में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है;

Update: 2021-06-26 15:40 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के आज नामांकन और निर्विरोध चुने जाने को लेकर अब तब आये परिणामों में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है जबकि इटावा में हर बार की तरह इस बार भी मुलायम परिवार का परचम लहराता रहा।

अब तक आये पांच परिणाम में भाजपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये जबकि इटावा से अभिषेक यादव के सामने भाजपा ने उम्मीदवार देने की हिम्मत नहीं दिखाई। भाजपा की ओर से नामांकन पत्र भी नहीं खरीदा गया। ललितपुर से भाजपा के कैलाश निरंजन चुने गये। मुरादाबाद से भाजपा की डाक्टर शैफाली सिंह,जीत गईं। उनकी प्रतिद्धंदी सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं होने के कारण खारिज हो गया। मऊ में भाजपा के मनोज राय निर्विरोध चुने गये तो बुलंदशहर में भाजपा के अतुल तेवतिया जीते।

वार्ता

Tags:    

Similar News