पंजाब में कांग्रेस सात, आप तीन सीटों पर आगे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टे से 217 मतों से आगे चल रहे हैं।;
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के लिये पंजाब की सभी 13 सीटों पर हुये चुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है। सुबह नौ बजे तक प्राप्त आंकडों अनुसार राज्य में सात सीटों पर कांग्रेस और तीन पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा, अकाली दल अभी खाता नहीं खुला है।
जालंधर (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिह चन्नी अपने मुख्य प्रतिद्धंदी भाजपा के प्रत्यायी सुशील कुमार रिंकू से 8907 मतों से आगे चल रहे हैं। लुधियाना से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टे से 217 मतों से आगे चल रहे हैं।