फ्लाइंग किस देना ही होगा तो लड़की को देंगे राहुल- 50 साल की बूढी..

बिहार की एक महिला विधायक ने अजीबोगरीब बयान में कहा है कि संसद में मचाया गया हल्ला फ्लाइंग किस का कोई मामला नहीं है।

Update: 2023-08-11 08:01 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा में स्पीच के दौरान सांसद राहुल गांधी पर लगे फ्लाइंग किस के आरोपों का करारा जवाब देते हुए बिहार की एक महिला विधायक ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा है कि केंदीय मंत्री को पहले अपने गिरहबान में झांककर देना चाहिये। संसद में मचाया गया हल्ला फ्लाइंग किस का कोई मामला नहीं है। क्योंकि राहुल जी को लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस उन्हें देना ही होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बूढी को क्यों किस देंगे?

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा सांसद राहुल गांधी पर लगाए गए फ्लाइंग किस के आरोपों का जवाब देते हुए बिहार की एक महिला विधायक ने अपने अजीबोगरीब बयान में कहा है कि राहुल गांधी तो अपनी स्पीच के बाद बाहर निकलते समय स्पीकर की ओर इशारा कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐसा कैसे मान लिया है कि राहुल गांधी उनकी तरफ कुछ इशारा कर रहे हैं? कांग्रेस एमएलए ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने भरी लोकसभा में ऐसा आरोप लगाया है।


एमएलए ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री को पहले अपने दामन में झांककर देखना चाहिए कि जो सहेली उनको संरक्षण दे रही थी और उसने उनकी मदद की, उसी सहेली के पति को भगाकर उन्होंने उसके शादी कर ली। हम लोगों ने पूरा वीडियो देखा है इसमें कहीं पर भी फ्लाइंग किस जैसी बात कहीं भी नजर नहीं आ रही है। केंद्रीय मंत्री की ओर से यह सारे आरोप एक साजिश की तरह लगाए गए हैं और सारी बात झूठ तथा पूरी तरह से निराधार है।Full View

Tags:    

Similar News