इतना विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाए- यादव

दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया है, यह त्याग का प्रतीक है।;

Update: 2024-04-21 12:40 GMT
इतना विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाए- यादव
  • whatsapp icon

भोपाल। कांग्रेस की ओर से दूरदर्शन के नए लोगो के विरोध को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पार्टी पर हमला बोलते हुए आज कहा कि भगवा रंग पर अगर कांग्रेस को इतनी आपत्ति है तो पार्टी अपने झंडे से भगवा रंग हटाए।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म और हँसी दोनों आती है। अब भगवा रंग पर कांग्रेस को आपत्ति है। वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति का वाहक है।

उन्होंने कहा कि अब भगवा रंग का इतना विरोध है उन्हें तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाकर दिखा दे। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। डॉ यादव ने कहा कि उम्मीद है कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा मांगेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया है, यह त्याग का प्रतीक है।

Tags:    

Similar News