सपा जिला अध्यक्ष के महिला कार्यकर्ता के साथ गुलछर्रे अश्लील चैट वायरल

आरोप लग रहे हैं कि सपा जिला अध्यक्ष पार्टी के गरिमामय पद का दुरुपयोग करते हुए संगठन की छवि को बटटा लगा रहे हैं।

Update: 2021-10-29 10:02 GMT

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की महिला कार्यकर्ता के साथ गुलछर्रे उड़ाते हुए वायरल हो रही अश्लील चैट वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रही है। वायरल हो रहे चैट वीडियो में सपा जिला अध्यक्ष एक कथित महिला के साथ अश्लील बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला पार्टी की ही एक कार्यकर्ता बताई जा रही है। आरोप लग रहे हैं कि सपा जिला अध्यक्ष पार्टी के गरिमामय पद का दुरुपयोग करते हुए संगठन की छवि को बटटा लगा रहे हैं। उधर जिला अध्यक्ष ने अपना मोबाइल और आईडी हैक कर बदनाम करने के आरोप लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक चैट वीडियो वायरल हो रही है। जिसे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव की बताई जा रही है। सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव कथित महिला पार्टी की ही एक कार्यकर्ता के साथ अश्लील चैट करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रही अश्लील चैट रात 10.00 बजे के बाद शुरू होती है। जिसमें पूरे मनोयोग के साथ काफी देर तक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष संबंधित महिला के साथ अश्लील बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चैट वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के भीतर ही चर्चाओं का दौर तेजी के साथ चल निकला है। चैट वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिला अध्यक्ष काफी लंबे अरसे से कथित महिला से बातचीत करते हुए चले आ रहे हैं। चैट में जिला अध्यक्ष और महिला के बीच जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। वायरल हो रही तकरीबन 7 मिनट की चैट में सपा जिलाध्यक्ष की प्रोफाइल को बार-बार दर्शाया जा रहा है। प्रोफाइल के भीतर सपा जिलाध्यक्ष की फोटो लगी हुई है।

इसके साथ ही चैट करने वाली महिला की फोटो भी वायरल हो रही चैट वीडियो में नजर आ रही है। पूरी चैट के दौरान कई बार प्रोफाइल को दिखाया गया है। जिसमें सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव की फोटो साफ-साफ नजर आ रही है। चैट का वीडियो वायरल होने के बाद जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने साइबर सेल में तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। तहरीर में बताया है कि उनका मोबाइल और आईडी को हैक करके उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिला अध्यक्ष ने बताया है कि पार्टी के ही कुछ लोग गुटबाजी के चलते उन्हें बदनाम करने के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी इस कारगुजारी से पार्टी की छवि खराब हो रही है। उनका मोबाइल हैक किया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा है कि वह इन सारी बातों की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे।



Tags:    

Similar News