पूर्व कद्दावर मंत्री ने लिखी मन की बात - कर दिया पार्टी छोड़ने का ऐलान

सरकार में पावरफुल मंत्री रहे राष्ट्रीय जनता दल नेता ने अपने मन की बात लिखने के बाद पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।;

Update: 2024-08-22 11:51 GMT

पटना। राज्य सरकार में पावरफुल मंत्री रहे राष्ट्रीय जनता दल नेता ने अपने मन की बात लिखने के बाद पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पूर्व मंत्री के पार्टी छोड़ने के ऐलान से अब राज्य की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल को उस समय जोर का झटका धीरे से लगा, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपना इलाज करने के लिए सिंगापुर रवाना हुए तो कभी लालू राबड़ी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में कद्दावर मंत्री की भूमिका निभाने वाले श्याम रजक ने दूसरी बार राष्ट्रीय जनता दल का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री श्याम रजक जनता दल यूनाइटेड छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे।

Full View



Tags:    

Similar News