पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को आज दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।;
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को आज दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनको हिरासत में लेकर दिल्ली के आर के पुरम थाने पहुंच गई है।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पिछले दिनों से केंद्र सरकार पर हमलावर थे। एक इंटरव्यू में पुलवामा कांड को लेकर दिए गए उनके बयान और उनको 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश करने के खुद उनके बयान के बाद सत्यपाल मलिक लगातार सुर्खियों में थे। कल भी उन्होंने सीबीआई द्वारा बुलाने की बात कही थी। आज दिल्ली पुलिस ने सत्यपाल मलिक को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे अपने घर पर कुछ किसान नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। पुलिस सतपाल मलिक को हिरासत में लेकर दिल्ली के आर के पुरम थाने चली गई है। इसके साथ ही किसान नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।