पूर्व कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस की बर्बादी की जड़
जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में है उस समय तक पार्टी का भगवान ही मालिक है।;
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में भी पूरी तरह से विफल रही कांग्रेस पर भड़ास निकालते हुए पूर्व नेता ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस की बर्बादी की जड़ करार दिया है।
सोमवार को वर्ष 2024 के फरवरी महीने में कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर अपनी भडास निकालते हुए कांग्रेस के नेताओं पर सनातन धर्म का विरोधी होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी है। जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में है उस समय तक पार्टी का भगवान ही मालिक है।
उन्होंने कहा है कि हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस को लाया नहीं जा सकता है और राहुल गांधी को कांग्रेस से हटाया नहीं जा सकता है। क्योंकि दोनों ही एक दूसरे के पूरक है और कांग्रेस की बर्बादी ही इसलिए हो रही है क्योंकि राहुल गांधी जैसा अपरिपक्व इसका नेता है।