बोले पूर्व CM- राजनैतिक प्रदूषण फैलाने वाली BJP पर्यावरण बचाएं

सपा सरकार में बने बाग बगीचों की सुरक्षा करते हुए वह प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने का काम करें।;

Update: 2023-04-02 11:09 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राजनैतिक प्रदूषण फैलाने वाली भाजपा उत्तर प्रदेश में नए बाग बगीचे तो नहीं लगवा सकी है, लेकिन सपा सरकार में बने बाग बगीचों की सुरक्षा करते हुए वह प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने का काम करें।

रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर ट्वीट वार करते हुए कहा है कि प्रेम पूर्ण हृदय और परिवार वाले जानते हैं कि साफ और स्वच्छ हवा की जीवन में क्या अहमियत होती है। बच्चों के झूले और बाग बगीचों का जीवन में क्या महत्व होता है।

उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में नए पार्क तो नहीं बनवाए हैं बल्कि जो पार्क समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में बनाए गए थे, उनकी भी दुर्गति करके रख दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश के राजनीतिक पर्यावरण को खराब करके रख दिया है। लेकिन भाजपा सरकार प्राकृतिक पर्यावरण को बचाने का जरूर काम करें।  

Tags:    

Similar News