वसुंधरा युग का अंत- भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

भाजपा हाई कमान द्वारा निर्धारित किए गए भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान करते हुए उनके नाम पर सभी की सहमति बनवाई गई है;

Update: 2023-12-12 11:08 GMT

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में वसुंधरा राजे युग का अंत करते हुए भजनलाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा के राज्य मुख्यालय पर हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाई कमान द्वारा निर्धारित किए गए भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान करते हुए उनके नाम पर सभी की सहमति बनवाई गई है।

मंगलवार को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर छाये कुहासे के बादलों को साफ करते हुए अभी तक अपने तल्ख तेवर दिखा रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा का नाम रखवाया गया। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुई भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में पार्टी हाई कमान द्वारा निर्धारित किए गए नाम के ऐलान पर सभी की सहमति बनवाई गई है।

विधायक दल मंडल की बैठक आरंभ होने से पहले प्रयवेक्षक के रूप में जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और वसुंधरा राजे को विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए उन्होंने राजी कर लिया।

 जल्दी ही अब राज्य में उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया जा सकता है।

 बैठक से पहले प्रदेश मुख्यालय पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के सभी विधायकों का एक ग्रुप फोटो सेशन हुआ है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान की मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे के ठीक बराबर में बैठे हुए थे।

Tags:    

Similar News