तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर बोले धनखड- एक आंदोलन बन गया...

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक निकाली गई तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

Update: 2024-08-13 07:35 GMT

नई दिल्ली। भारत मंडपम से लेकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने करने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान आज एक बड़ा आंदोलन बन गया है।

मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रम्मोहन नायडू, किरण रिजिजू एवं मनसुख मंडाविया द्वारा संयुक्त रूप से भारत घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारत मंडपम से लेकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक निकाली गई तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में लोगों को घर पर तिरंगा फहराने और आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था जो आज एक बड़ा आंदोलन बन गया है।

Tags:    

Similar News