देवगौड़ा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को किया निष्कासित- उठा रहे थे गठबंधन..

जिसके चलते 100 से भी अधिक पदाधिकारियों ने जेडीएस से अब अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Update: 2023-10-19 08:57 GMT

बैंगलुरू। जनता दल सेकुलर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के साथ किए गए गठबंधन के खिलाफ विद्रोह की आवाज उठाने वाले प्रदेश अध्यक्ष की बोलती को बंद करने के लिए जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसके चलते 100 से भी अधिक पदाधिकारियों ने जेडीएस से अब अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

बृहस्पतिवार को हुए एक बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत जनता दल सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के प्रधानमंत्री रहे एचडी देवगौड़ा ने जेडीएस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ जीडीएस द्वारा किए गए गठबंधन से आहत नेताओं द्वारा इस अलायंस के खिलाफ विद्रोह के स्वर उठाए जा रहे हैं। विरोध करने वालों में अधिकांश नेता मुस्लिम समुदाय के लोग हैं।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को निष्कासित किए जाने के विरोध में नरसिंह राजा विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल खादर समेत 100 से भी अधिक पदाधिकारियों ने जीडीएस से अपने इस्तीफे पार्टी नेताओं को सौंप दिए हैं।

जनता दल सेक्युलर के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अब्दुल खादर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश में मुस्लिम समुदाय को अपना निशाना बनाते हुए नफरत की राजनीति कर रही है।

मुस्लिम नेताओं ने कहा है कि उनके मन में जेडीएस नेता एचडी कुमार स्वामी एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा के लिए सम्मान है, लेकिन भाजपा को वह सम्मान नहीं दे सकते हैं। जीडीएस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद सफीउल्लाह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जीडीएस की प्रवक्ता रही यूटी फरजाना अशरफ ने भी पार्टी से पल्ला झाड़ लिया है।

Full View

Tags:    

Similar News