NEET यूजी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन- पुलिस के साथ कांग्रेसियों की..

पुलिस ने धक्का देखकर अजय राय को बेरिकेडिंग के पार फेंक दिया।

Update: 2024-06-21 11:51 GMT

लखनऊ। NEET -UG का पेपर लीक होने के मामले को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ विधानसभा जा रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के पास बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया तो इससे भड़के कार्यकर्ता बेरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जब आगे बढे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और धक्का देकर बेरिकेडिंग के पार फेंक दिया।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में नीट यूजी 2024 का पेपर लीक होने के मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता जिस समय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ विधानसभा जा रहे थे तो पहले से ही मौजूद पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इससे बुरी तरह भडके कार्यकर्ता बेरिकेडिंग पर चढ़ गये और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जब बेरिकेडिंग से कूद कर आगे चलने लगे तो इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने धक्का देखकर अजय राय को बेरिकेडिंग के पार फेंक दिया।

प्रदर्शन को उग्र होता हुआ देखकर हरकत में आई पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ तकरीबन एक सैकडा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें ईको गार्डन ले गई।Full View

इस दौरान अजय राय ने कहा कि गिरफ्तार कर लिया गया देखे अब कहां लेकर जाएंगे। हम छात्रों के हितों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हमारी डिमांड है कि NEET -UG की परीक्षा दोबारा से कराई जाए और पेपर लीक होने के मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।

Tags:    

Similar News