कांग्रेस को लगा झटका - पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छोड़ा हाथ का साथ

मनमोहन सरकार में मंत्री रह चुके मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ दी है।

Update: 2024-01-14 05:08 GMT

नई दिल्ली। राहुल गांधी की आज से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनमोहन सरकार में मंत्री रह चुके मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ दी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत का बड़ा चेहरा रहे पूर्व सांसद मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे। मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र की दक्षिण मुंबई सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुरली देवड़ा मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस , शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के बीच गठबंधन को देखते हुए शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने देवड़ा परिवार की परंपरागत सीट रही दक्षिण मुंबई सीट पर अपना दावा किया था। बताया जाता है कि इसी की वजह से मुरली देवड़ा कांग्रेस हाई कमान से नाराज चल रहे थे। आज जब राहुल गांधी मणिपुर से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकलने वाले हैं। उससे पहले ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

मिलिंद देवड़ा ने अपने X हैंडल पर लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल का पुराना रिश्ता आज खत्म हो गया। इसके साथ ही मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि मैं सालों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मी और कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभारी हूं। मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा से महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Tags:    

Similar News