खुला पिटारा निकला CM-विष्णु देव होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने को लेकर विधायकों के बीच आम सहमति बनी है।

Update: 2023-12-10 10:22 GMT

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को मिली बंपर जीत के उपरांत राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर अभी तक बना सस्पेंस आज खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। विष्णु देव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है।

रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुलाई गई भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने को लेकर विधायकों के बीच आम सहमति बनी है।

रविवार को आहूत की गई भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। आदिवासी समुदाय से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के विधायक चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली रेणुका सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री राम विचार नेताम और लता हुसैंडी के साथ खुद भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे।

विष्णु देव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले छत्तीसगढ़ के भाजपा पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा था कि अभी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News