मुख्यमंत्री ने कैंसिल किये सारे कार्यक्रम-CM हाउस में विधायक दल की बैठक

सीएम हाउस में बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों को एवं मंत्रियों का आना जारी है।

Update: 2024-07-03 09:06 GMT

रांची। सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई जमानत के बाद 5 दिन पहले ही जेल से रिहा हुए पूर्व मुख्यमंत्री के तिहाड़ से बाहर निकलने के साथ की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री आवास पर आज हो रही इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चा फैल गई है।

बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाई गई है।

सियासी गलियारों में बैठक के दौरान राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चा है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल सकते हैं।

हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले की ओर से इस बाबत अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सीएम हाउस में बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों को एवं मंत्रियों का आना जारी है।

Tags:    

Similar News