बसपा ने यूपी वेस्ट के बदले 5 जिलाध्यक्ष - सुनील को भी मिली ज़िम्मेदारी

बीएसपी ने इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं।;

Update: 2023-07-12 03:48 GMT

लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बसपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीएसपी ने इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं।


गौरतलब है कि आगामी 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। लोकसभा के चुनाव की तैयारी के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसपा ने चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त करने शुरू कर दिया है।https://youtu.be/7BlH2hXvfBs

इसी कड़ी में बसपा ने मुरादाबाद में सुनील आजाद, बिजनौर में दिलीप कुमार, अमरोहा में सोमपाल सिंह एडवोकेट, रामपुर में सुरेंद्र सागर तथा मथुरा में गोवर्धन को नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

Tags:    

Similar News