BJP मंत्री का दिव्यज्ञान- बताया ऐश्वर्या की आंखों की खूबसूरती का राज

समारोह में ऐश्वर्या राय की आंखों की खूबसूरती की बाबत संबोधन की क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Update: 2023-08-21 09:25 GMT

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के कोटे से महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री बने राजनेता ने अपने दिव्य ज्ञान का पिटारा खोलते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखों की खूबसूरती का राज उजागर कर दिया है। समारोह में ऐश्वर्या राय की आंखों की खूबसूरती की बाबत संबोधन की क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है जिसे महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में भारतीय जनता पार्टी के कोटे से मंत्री बने बीजेपी नेता विजय कुमार गावित की होना बताया जा रहा है।


वायरल हो रहे वीडियो में अपने दिव्य ज्ञान का पिटारा खोलते हुए मंत्री जी मछली खाने का महत्व एवं फायदे जनसभा में शामिल होने आए लोगों को बता रहे हैं। मछली खाने के प्रोत्साहन के लिए दिए वक्तव्य में मंत्री ने कहा कि आपने फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें जरूर देखी होंगी। वह बहुत ही खूबसूरत है। ऐश्वर्या राय कर्नाटक के बेंगलुरु के तटीय इलाके में पली-बढ़ी है। वह नियमित रूप से मछली का सेवन करती थी। इसलिए उनकी आंखे इतनी खूबसूरत है।Full View

बीजेपी मंत्री यहीं पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने युवाओं को मछली खाने की नसीहत देते हुए कहा कि अगर युवा मछली खाना शुरू कर दे तो उनकी आंखें भी खूबसूरत दिखाई देने लगेगी और वह बड़ी आसानी के साथ लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित कर उनका दिल जीत सकते हैं।

Tags:    

Similar News