यौन उत्पीडन के आरोपो के चलते भाजपा नेता ने गंवाया पद

यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते सहारनपुर महानगर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष पुनीत त्यागी को इस्तीफा देना पड़ा है।

Update: 2024-10-17 14:57 GMT

सहारनपुर। मुम्बई की एक कथित अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते सहारनपुर महानगर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष पुनीत त्यागी को इस्तीफा देना पड़ा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और महानगर अध्यक्ष पद पर शीघ्र ही नये कार्यकर्ता की नियुक्ति की जायेगी।

महानगर के भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने गुरूवार को बताया कि वह पुनीत त्यागी के समर्थन में नहीं है लेकिन आरोपों की सच्चाई का पता जांच से ही चलेगा। गुंबर ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का यह कहना सही नहीं है कि उन समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि त्यागी की मदद कर रहे है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभिेनेत्री के आपित्तजनक वीडियो जारी होने के बाद पुनीत त्यागी से जवाब तलब किया गया था और प्रदेश अध्यक्ष का कडा रूख देखते हुए उन्होने अपने पद से तत्काल त्याग पत्र दे दिया था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राकेश जैन के स्थान पर पुनीत त्यागी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सहारनपुर महानगर भाजपा की कमान सौंपी थी लेकिन लोकसभा चुनाव में शहरी सीट पर भाजपा के मतों में भारी गिरावट आई जबकि आलाकमान सहारनपुर नगर सीट पर बडी बढत लेने की मंशा रखती थी। नगर सीट पर हमेशा के लिए भाजपा का मजबूत जनाधार रहा है। बनिया और जैन बिरादरियों का नगर में दबदबा है और पंजाबियों के बाद उनके मत सबसे ज्यादा है। त्यागी की नियुक्ति से दोनो बिरादरियों की नाराजगी भाजपा को भारी पडी।

बनियों के नेता संजय गर्ग को भाजपा ने आनन-फानन में पार्टी में शामिल कराया था। वह भी अपने समुदायों का रूख भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा की ओर नहीं कर पाए। अब नई परिस्थितियों में पुनीत त्यागी को अपमान का सामना करना पडा और पद भी गंवाना पडा।

वार्ता

Tags:    

Similar News