बीजेपी नेता ने पार्टी को दिया झटका- उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

भगवाचोला उतारने वाले पूर्व मंत्री ने कहा है कि राजधानी दिल्ली से लौटकर अब कांग्रेस के मंच से ही मैं मीडिया कर्मियों से..

Update: 2023-10-13 09:18 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में उस समय जोर का झटका लगा है, जब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आज भगवा चोला उतारते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। प्रमुख दलित चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नेता ने कहा है कि मैंने भाजपा में शामिल होकर जो गलती की थी, अब उसे सुधारने दिल्ली जा रहा हूं।

शुक्रवार को पंजाब में हुए एक बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस में वापसी की घोषणा करने वाले राजकुमार वेरका ने कहा है कि मैंने भाजपा में शामिल होकर जो बड़ी गलती की थी उसे अब सुधारने जा रहा हूं और घर वापसी के लिए आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहा हूं। भगवाचोला उतारने वाले पूर्व मंत्री ने कहा है कि राजधानी दिल्ली से लौटकर अब कांग्रेस के मंच से ही मैं मीडिया कर्मियों से बात करूंगा।

Full View

Tags:    

Similar News