BJP ने मुस्लिम नेता को सौंपी प्रदेशाध्यक्ष की कमान- हो रही हर तरफ चर्चा

मुस्लिम नेता को मेघालय के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

Update: 2023-09-25 11:27 GMT

नई दिल्ली। हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी ने पुडुचेरी, मेघालय एवं नागालैंड प्रदेश में अपने अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। मुस्लिम नेता को मेघालय के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इस नियुक्ति को लेकर अब चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मददेनजर पुडुचेरी, मेघालय एवं नागालैंड में अपने प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। मुस्लिम नेता रिकमन मोमीन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेघालय का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। एस सेलवगणबथी को पुडुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बेंजामिन येपथोमी को बीजेपी नागालैंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मेघालय का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गये मुस्लिम नेता रिकमन मोमीन को वर्ष 2022 में तुरा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान भाजपा ने अपनी पार्टी का टिकट देते हुए मैदान में उतारा था। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का यह ऐलान पार्टी अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की ओर से दिए गए आदेशों के बाद जारी किया गया है।

पेशे से कारोबारी होना बताये जा रहे नए प्रदेश अध्यक्ष रिकमन मोमिन मीडिया में कई बार बता चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। मुस्लिम नेता रिकमन मोमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबरदस्त प्रशंसक है।

Full View

Tags:    

Similar News