भारत जोड़ो न्याय यात्रा- बवाल में कई नेता घायल- राहुल पर FIR

इस सारे मामले को लेकर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने डीजीपी से बात की और उन्हें केस फाइल करने का आदेश दिया।

Update: 2024-01-23 11:17 GMT

गुवाहाटी।‌ असम में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान शहर में एंट्री को लेकर बवाल मच गया। कांग्रेस के 5000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गुवाहाटी शहर में घुसने से रोका गया तो ये हंगामा करने लगे और बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश भी की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कांग्रेस के कई नेता घायल हो गए। बिना अनुमति एंट्री की कोशिश करने और अव्यवस्था पैदा करने को लेकर राहुल गांधी समेत कई लोगों पर केस भी दर्ज हुआ है।‌

मंगलवार को गुवाहाटी में यह पूरा बवाल उस समय हुआ, जब करीब 5000 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जो गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे। इन लोगों को शहर में एंट्री करने से ठीक पहले रोका गया। इन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि पुलिस के लाठीचार्ज में असम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, विधानसभा में नेता विपक्ष देवव्रत सैकिया भी जख्मी हुए है। इस सारे मामले को लेकर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने डीजीपी से बात की और उन्हें केस फाइल करने का आदेश दिया।

Tags:    

Similar News