विधानसभा चुनाव- AAP ने जारी की छठी लिस्ट- इन्हें यहां से दिया टिकट

हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है।

Update: 2024-09-12 08:32 GMT

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ बात बिगड़ने के बाद अकेले ही मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है।

छठी सूची में कालका विधानसभा सीट से ओपी गुर्जर, पंचकूला विधानसभा सीट से प्रेम गर्ग, अंबाला सिटी से केतन शर्मा, मुलाना विधानसभा सीट से गुरतेज सिंह, शाहाबाद विधानसभा सीट से आशा पठानिया, पिहोवा विधानसभा सीट से गहल सिंह संधू, पानीपत विधानसभा सीट से ऋतु अरोरा, जींद विधानसभा सीट से वजीर सिंह ढांडा, फतेहाबाद विधानसभा सीट से कमल बिसला, ऐलनाबाद विधानसभा सीट से मनीष अरोड़ा, नलवा विधानसभा सीट से उमेश शर्मा, लोहारू विधानसभा सीट से गीता श्योराण, बाढडा विधानसभा सीट से राकेश चंदवास और दादरी से धनराज कुंडू को उम्मीदवार बनाया गया है।

Tags:    

Similar News